7 सप्ताह की गर्भवती में क्या विकसित हुआ है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 14:02

गर्भावस्था के सातवें सप्ताह में पेट

गर्भावस्था के सातवें सप्ताह में आपके पेट के आकार से पता नहीं चलता है कि आप गर्भवती हैं, हालांकि आप अपने शरीर में बहुत से बदलाव महसूस कर सकती हैं। इस समय आपका पेट निकला हुआ स्पष्ट नज़र नहीं आता है क्योंकि आपका बच्चा बहुत ही छोटा होता है। गर्भावस्था के सातवें सप्ताह में आपको अपना पेट फूला सा महसूस होता है। अधिकांश गर्भवती महिलाओं का दूसरे त्रैमासिक के मध्य में पेट बाहर की ओर निकला हुआ दिखाना शुरू हो जाता है। हालांकि, यदि आपके पेट में जुड़वा या अधिक बच्चे हैं, तो आपका पेट समय से पहले बढ़ा हुआ दिखने लगेगा ।


सातवें सप्ताह तक, आप अपने पहले अल्ट्रासाउंड स्कैन के लिए तैयार हो जाएं, हालांकि कई डॉक्टर स्कैन के लिए गर्भावस्था के 8 से 10 सप्ताह तक इंतजार करते हैं। यह प्रमुख रूप से आपके चिकित्सा पिछली रिपोर्ट और आपके डॉक्टर की अनुशंसा पर निर्भर करता है। डॉक्टर को आपके बच्चे के विभिन्न माप लेने और भ्रूण के विकास को निर्धारित करने में अल्ट्रासाउंड मदद करता है। भले ही अल्ट्रासाउंड स्कैन में आपको अपना बच्चा बहुत ही छोटा लगे, भ्रूण में लगभग एक सौ प्रति मिनट की दर से मस्तिष्क की कोशिकाएं बन रही होती हैं। भ्रूण में हृदय, गुर्दे, हाथ और पैर के जोड़ों का विकास हो होने लगता है। यदि आपके पेट में जुड़वा बच्चे हैं, तो अल्ट्रासाउंड स्कैन में दो गर्भावधि थैलियाँ दिखाई देंगी। आपको विभिन्न परीक्षणों के लिए मूत्र, रक्त और ग्रीवा कोशिकाओं के नमूने देने की भी आवश्यकता पड़ेगी। वे गर्भवती महिलाएं जिनके पेट मे जुड़वा या कई बच्चे हैं, उनके खून मे एच.सी.जी. हॉर्मोन की मात्रा ज़्यादा पायी जा सकती है, इस हॉर्मोन के बढ़ने की वजह से और ज़्यादा मॉर्निंग सिकनेस महसूस हो सकती है।गर्भावस्था के समय आपके शरीर में बदलाव आते हैं और आपको गर्भावस्था के सातवें सप्ताह के आसपास निम्नलिखित बदलावों का अनुभव हो सकता है:

मतली और खाद्य पदार्थों से घृणा: आपको इस समय मतली महसूस होगी और कुछ विशेष खाद्य पदार्थों के प्रति घृणा भी होगी। अन्य प्रकार की गंध या बदबू की वजह से आपको मतली हो सकती है। दूसरी ओर आपको अचार जैसे चटपटे खाद्य पदार्थ खाने का बहुत मन करेगा।
मुँह में लार का ज़्यादा बनना: आपके मुँह में अत्यधिक लार बनने लगेगी।अपने मुँह में अधिक लार के इकट्ठा होने से बचने के लिए चीनी रहित गम चबाएं।
स्तन में परिवर्तन: इस सप्ताह मे आपके स्तन का आकार बढ़ सकता है, यह आपके स्तन के चारों ओर रक्त के प्रवाह और वसा के बढ़ने के कारण होता है।
आपको थोड़ी-थोड़ी देर में पेशाब जाने ज़रूरत पड़ती है : एच.सी.जी. हॉर्मोन के कारण आपके श्रोणि के आसपास रक्त प्रवाह बढ़ जाता है, जिसके कारण बार-बार पेशाब आता है।
त्वचा पर फुंसी या मुंहासे : आपके चेहरे पर मुंहासे भी हो सकते हैं, यह शरीर में हॉर्मोनल बदलाव के कारण होता है ।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info